सपनों की उड़ान

आओ बच्चों तुमको सपनों की दुनिया में ले चलें।

तारों और गगन की छांव में झूला झूला सकें। आशा की किरण जगा कर उत्साह जगा सकें।।

आओ बच्चों तुम को सपनों की दुनिया में ले चले।

झूमते गाते हरी वादियों में ले चलें।।

आओ बच्चों तुमको सपनों की दुनिया में ले चलें।

बनाओ मिसाल ऐसी की दुनिया में सब याद कर सकें।

मेहनत के बल पर मुकाम हासिल कर सकें।। आओ बच्चों तुमको सपनों की दुनिया में ले चले।

सैकड़ों के बीच में एक अलग पहचान बना सकें।।

नेकी की मिसाल कायम कर के मन में हौसला जगा सकें।

सभी को सच्चाई की डगर दिखा सकें।।

आओ बच्चों तुम को सपनों की दुनिया में ले चले।

झूमते गाते हरी वादियों में ले चलें।।

सपनों से निकल कर सपनों को हकीकत बना सकें।

आओ बच्चों तुमको सपनों की दुनिया में ले चले।

खुशी और गम सबके साथ बांटते चले।

समता का भाव ला कर हर एक को अपना बना सकें।।

मंजिल को तलाश करते करते  हम कभी भी न डगमगाएं।

हार को भी  अपनी ताकत बना सकें।।

आओ बच्चों  तुमको सपनों की दुनिया में ले चलें।

मुश्किल की घड़ी में सबके काम आ सकें। मजबूत इरादों से आगे बढ़नें से न हिचकिचा सकें। ।

छोटे और बड़ों का लिहाज करना सभी को सिखा सकें।

आओ बच्चों तुमको सपनों की दुनिया में ले चलें।

सपनों से निकल कर सपनों को हकीकत बना सकें।

आजादी से खुलकर जीना सभी को बता सकें। सपनों को पंख लगाकर उड़ान भर सकें।।  हकीकत की मिसाल कायम करके खुशी सबके मन में जगा सकें।

आओ बच्चों तुमको सपनों की दुनिया में ले चलें। 30/11/2018

Leave a Reply

Your email address will not be published.