आओ हम सब मिलकर एक हों जांए

आओ हम सब मिलकर एक आवाज़ उठाएं। भारत को तरक्की के शिखर तक पहुंचाकर अपने देश की शान बढ़ाएं।

एकता को अपना  जगतगुरु बना कर दुनिया को शिखरों तक पहुंचाएं।

मिलजुल कर काम करने का जज्बा सबके दिलों में पहुंचाएं।

आओ हम सब मिलकर एक आवाज़ उठाएं। इस पावन धरा को और भी खूबसूरत बनाएं। कमजोर पीढ़ी को शिक्षा देकर।

नई सोच की लहर उनमें जगाए।

उन में काम करने का उत्साह जगाएं

मित्रता और भाईचारे का संदेश देखकर सबके हृदय में फैलाएं।

आओ हम सब मिलकर एक आवाज़ उठाएं इस पावन धरा को स्वर्ग से भी सुंदर बनाएं। मिल बांट कर खाना शत्रुता और आपसी वैमनस्य को त्यागकर।

इज्जत और सम्मान से जीने का फर्मान लोगों तक पहुंचाएं।

छोटे और बड़े के भेद को मिटाकर एक दूसरे को गले लगाएं।

आओ हम सब मिलकर एक आवाज़ उठाएं भारत को तरक्की के शिखर तक पहुंचाकर अपने देश की शान को बढ़ाएं।

आओ हम सब मिलकर जाति प्रति की प्रथा को जड़ से समाप्त करने की अभिप्रेरणा लोगों में जगाए।

नई सोच की किरणों का सकारात्मक प्रभाव हर मानव  में जगाए।  

अपने  प्यारे भारत को एकता के सूत्र में पिरोकर समृद्ध और सुंदर बनाएं।

आओ हम सब मिलकर एक आवाज़ उठाएं भारत को तरक्की के शिखर तक पहुंचाकर अपने देश की शान को बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.