ग्रीन टी का सदुपयोग

ग्रीन टी सेहत के लिए भी है सहचारी

बिमारियों से बचाने में यह है गुणकारी ।।ं

सुबह सुबह उर्जा से  है भरपूर इसकी   प्याली।

 इसके सेवन नें  व्यक्ति में स्फूर्ति जगा डाली।।

हरी पत्तियों का स्वाद लिए व्यक्ति में जोश और  उमंग जगाए।

दिल के हर एक कोने में मिठास का एहसास कराएं ।।

विलक्षण तत्वों से निराली पौष्टिकता से भरपूर तत्वों वाली

यह है अद्भुत फायदेमंद  और चमत्कारी ।

इसकी खुशबू है निराली और  गुणकारी।।

त्वचा पर रंगत और ताजगी का हर पल एहसास  कराए।जो पिए उसका दिल  बाग बाग हो जाए ।।

सभी पौष्टिक तत्वों का समावेश है इसमें।

अनोखी दमदार चार चांद लगाने का साहस है इसमें ।।

सुबह सुबह की इस  चाय की  चाह की तो बात ही कुछ और है।

ग्रीन टी की प्याली का  जायका तो कुछ और ही है।।

इसका सेवन व्यक्ति को अवसाद से बचाए।

रोगों से लड़ने में मदद  करवाए।।