(मन का दर्पण है सुन्दर कल्पनाएँ) कविता

मन का दर्पण है सुन्दर कल्पनाएँ।

अतीत में झांकने का अवसर देती है कल्पनाएं।।

व्यक्ति के चेहरे पर रंगत का दौर लाती हैं कल्पनाएँ।

जीवन को नई उम्मीद का चेहरा दिखाती हैं सुन्दर कल्पनाएं।।

हमारे अंदर छिपी हुई रचनात्मक  प्रवृति को  उभारती हैं कल्पनाएँ।

नकारात्मकता और सकारात्मकता का अनुभव कराती हैं कल्पनाएं।।

मधुर सपने दिखाती है कल्पनाएँ।

जीवन की सोच को नया आयाम देती हैं कल्पनाएं।।

प्रसन्नता, सूकून और प्रफुल्लता प्रदान करती हैं कल्पनाएँ।

जीवन को अग्रिम श्रेणी तक पहुंचाती हैं  कल्पनाएँ।।

कल्पनाओं के पंख कट जानें कर व्यक्ति ऊंची उडान नही भर सकता।

वह  अवसाद भरा जीवन बितानें के लिए आतुर है  हो जाता।।

अवसाद को बढाती है नकारात्मक कल्पनाएं।

तरक्की के रास्ते को अवरोधित करती हैं नकारात्मक कल्पनाएँ।।

स्व्रणिम जीवन का आधार है इन दोनों का संतुलन।

जीवन में लक्ष्यप्राप्ति का साधन है इन में संकलन।।

अच्छे और बुरे का एहसास कराती है कल्पनाएं।

उम्मीद, भावी जीवन और लक्ष्य प्राप्ति का साधन हैं कल्पनाएँ।।