जीत का सेहरा

आओ सब मिलकर जीत का जश्न मनाएं।

प्रधानमंत्री मोदी जी को बधाई देकर फिर से एक बार कोशिश में जुट जाएं।।

जनता की मेहनत रंग लाई है।

एक बार फिर से नरेंद्र मोदी जी को सत्ता में ले आई है।।

मोदी लहर देश के सभी नागरिकों को खुशी दिला पाई है।

उनकी उम्मीदों की कसौटी पर खरा उतर पाई है।।

एकता की मिसाल दे कर सभी ने अपना प्रदर्शन दिखाया।

लोगों ने वाह!-वाह !के नारों से अपना करतब दिखाया।।

हमारा भारत फिर से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ राज्य में गिना जाएगा।

एक दिन वह सचमुच में सोने की चिड़िया कहलाएगा।।

पाकिस्तान डर के मारे भीगी बिल्ली बन कर बैठा है।

वह मदद के लिए हाथ मिलाने को तैयार बैठा है।।

 मोदी  हिंदुस्तान की राजनीति में एक विलियन बनकर था आया।

उन्होंनें अपने कर्तव्य निष्ठता निभा एक फरिश्ता बन कर दिखाया।।

उन्होंनें देश ही क्या ?विदेश में भी अपना लोहा मनवाया।

सबका साथ सबका विश्वास इस   रणनीति को अपनाया।।

देश की कल्याणकारी योजना को सार्थक कर दिखाया।।

नकारात्मक राजनीति को  विध्वंस  कर मोदी जी ने अपना सिक्का जमाया। अपनें देश में ही नहीं विदेशों में जा कर भारत माता का सच्चा रण बांकुरा बन कर दिखाया।।