आओ पर्यावरण दिवस पर करें हम परोपकार

आओ पर्यावरण दिवस पर करें हम परोपकार।

एक नहीं दस दस वृक्ष लगा कर देश का करे उद्धार।

वृक्ष है जन जन की  मूल्यवान संपत्ति।

यह  व्यक्ति  में खुशहाली और समृद्धि   को  है दर्शाती।

पर्यावरण संतुलन  पर संकल्प ले कर हर बच्चा इस पर  करो  विचार।।

पर्यावरण से पैदा होने वाली विभीषिका  के मूल पर करो सुविचार।।

पेयजल की कमी  से उभरने के  निरन्तर प्रयास करने होगे।।

नलकूप बावड़ी को साफ करनें  के संस्कार हर व्यक्ति में जगानें होगें।।

मिट्टी की उत्पादकता को बढानें के लिए उपयुक्त साधन जुटाने होगें।

रसायन और विषैली  दवाईयों के छिडकाव पर प्रतिबंध लगानें होंगे।

 जंगलों को काटनें से बचाना होगा।

जल प्रदूषण, वायुप्रदूषण, और ध्वनि प्रदूषण  से फैलनें वाली बिमारियों को दूर भगाना होगा।

आबादी को बढनें से बचाना होगा।

जंगलों को काटने से बचाना होगा।

वनस्पति और सभी  जीवों की प्रजातियों को  लुप्त होनें से बचाना होगा।

भू रक्षण रोकनें के लिए आक्सीजन तत्वों को बढाना होगा।

वातावरण को साफ और स्वच्छ बनाना होगा।

कार्बनडाईक्साईड की मात्रा  को कम करना होगा।

कार मोटरों से छुटकारा पा कर साईकल से काम चलाना होगा।

अपनें घर के एक एक सदस्य को आगे ला कर पर्यावरण की स्वच्छता पर  जोर देना होगा।