तिरंगा

झंडा ऊंचा रहे हमारा।
इसके आगे सर्वदा नतमस्तक हो हमारा।।
विश्व विजयी तिरंगा प्यारा।
हो जैसे भारत माता की आंख का तारा।।
इस पर गर्व से मर मिटनें का संकल्प हो हमारा।
इसकी आन बान शान के लिए समर्पित हो जीवन हमारा।।

झंडा ऊंचा रहे हमारा।
इसके आगे नतमस्तक हो हमारा।।
स्वतंत्रता संघर्ष का इतिहास छिपाए
तीनों रंगों का समावेश कराए।
विविधताओं में एकता का एहसास कराए।।
सभी भारतीयों में उत्साह और उमंग है जगाता ।
हर भारतीय के साहस की गौरव गाथा है गाता।
इसीलिए तो तिरंगा है कहलाता।।

हम हमेशा झन्डे का सम्मान हैं करते।
राष्ट्रीय गीत गा कर इसके प्रति आदर है दिखलाते।
महान देशभक्तों और शहीदों के प्रति श्रृद्धांजलि है दर्शाता ।
इसीलिए तो तिरंगा सभी को है भाता ।।
हर रंग कुछ न कुछ है सिखलाता।
केसरिया रंग हम में उत्साह और वीरता को है जगाता।
श्वेत रंग सत्य और पवित्रता का सूचक है कहलाता।
हरा रंग विश्वास और खुशहाली को है दर्शाता।।
साहस और बलिदान की मूर्ति शहीदों की गाथा है गाता ।
सफेद पट्टी का चक्र सम्राट अशोक और भारत के अतीत के मूल्यों की याद है दिलाता ।।
चक्र गति और प्रगति से आगे बढ़नें को प्रेरित है करवाता।
इसी लिए तो यह तिरंगा गौरव का प्रतीक है कहलाता ।।

राष्ट्रीय चिन्ह का संदेश है इसमें छिपा हुआ।
सत्यमेव जयते का उदघोष है इसमें लिखा हुआ।।
खादी का यह है बना हुआ।
गांधी जी का इतिहास है इस से जुड़ा हुआ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *