आओ स्वयं को प्यार करके खुद को सराहें

आओ स्वयं को प्यार करके खुद को सराहें।

खुद को तरक्की की राह पर हर दम आगे बढ़ाएं।

स्वयं को प्यार करके खुद को सराहें।।

दूसरों से पहले खुद को प्यार करना सिखाएं।

खुद की सराहना करके दुनिया में सबसे ऊपर निकल कर दिखाएं।

अपनी खूबियों को पहचान कर अपने में आत्मविश्वास जगाए।।

खुद को तरक्की की राह पर हर दम आगे बढाएं।

आओ खुद को प्यार करना हर एक को सिखाएं।।

 अपनी सोच को दूसरों पर ना  थोप कर  दिखाएं।

अपने फैसले खुद ही लेकर खुद में हौसला जगाएं

स्वयं को प्यार करने का मन्त्र हर किसी को सिखाएं।

खुद खुश रह कर  खुद को तरक्की की राह पर हर दम आगे बढ़ाएं।

आओ स्वयं को प्यार करके खुद को सराहें।।

अपनी कमियों को स्वीकार करके दिखाएं। उन्हें दूर भगाकर अपने में सुधार लाएं।

आओ खुद को प्यार करके खुद को तरक्की की राह पर हर दम आगे बढ़ाएं।

स्वयं की सराहना कर के हर दम आगे बढते जाएं।

नकारात्मकता को जड से दूर भगाएं।।

आओ स्वयं को प्यार करके खुद को सराहें।

जीवन और खुद के प्रति सकारात्मक सोच अपनाएं।

अपने आप से बातें करके हमेशा अच्छा काम करके दिखाएं।

खुद को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाएं।

अपनी आवाज और शब्दों की अभिव्यक्ति को सही डगर दिखाएं।

अपने तौर तरीकों को बदलकर दुनिया में आगे बढ़ते जाएं।।

आओ खुद को प्यार करके खुद को सराहें। आलोचना करनें वालों से न कभी घबराएं।

उन्हें जिन्दगी का तोहफा समझ  कर हर दम मुस्कुराएं।

आओ खुद को प्यार कर के खुद को सराहें।।

तरक्की की सीढ़ी पर चढ़कर सफलता को गले लगाएं।

विजय श्री की पताका ध्वज पहन कर  जशन मनाएं।

आओ खुद को प्यार करके खुद को सराहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.