जिन्दगी

जिंदगी में तो शिकायतें सभी किया करते हैं।

जिंदगी में खामियां तो सभी ढूंढा करते हैं।।

जिंदगी में अपनी जगह बना कर तो देख।
फिर क्या नए सिलसिले हुआ करते हैं।।
जिंदगी में ना शिकायतें होंगी ना मलाल होंगे
होंगी बस खुशियां ही खुशियां चारों और तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे।।
उन खुशियों को जहां पर लुटाते रहेंगे। कामयाबी को अपना सबक बनाते रहेंगे।।
तेरे सपने हकीकत में बदल जाएंगे।
तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे।।
जिंदगी तो सभी जिया किया करते हैं।
खुशियां तो सभी दिया करते हैं।
अपनी खुशियां दूसरों पर लुटा कर तो देख। फिर क्या चमत्कार हुआ करते हैं।
एक दिन जिंदगी में तुझे तेरी मंजिल मिल ही जाएगी।
कामयाबी तुझे एक दिन हासिल हो ही जाएगी। हिम्मत ना हारना ऐसा सभी कहते हैं।
झुठी तारिफ तो सभी किया करतें हैं।।
न डर किसी से हिम्मत करके तो देख।
अपनें हौसले बुलंद करके तो देख।
तुझे तेरी मंजिल हंसते-हंसते मिल जाएगी।
इक दिन तेरी उम्मीदें निखर जाएंगी
सकारात्मक सोच मन में ला कर तो देख।

सपनों को हकीकत में बदल कर तो देख।।

Leave a Reply

Your email address will not be published.