मीठा आम मुझे है भाता

 

मीठा आम मुझको है भाता।

उसको खाने में बड़ा ही मजा आता।।

अंगूर, सेब, केला, संतरा, अमरूद अनार है फल।

जिन सभी के गुण देख कर आप रह जाएंगे दंग।।

यह सभी किसी न किसी विटामिन की  कमी को पूरा है करते।

जिसको खाकर  हम भरपूर  चुस्ती का अनुभव है करते।।

आम विश्व में स्वाद और अपने लज्जत के लिए है मशहूर।

जिस को खा कर हम हो जातें हैं  ऊर्जा से भरपूर।।

इसका रंग पीला, हरा, अनार की तरह लाल, भी है होता।

जिसको खाकर हर आयु का प्राणी खुश है होता।।

खट्टे आम की चटनी भी है बनती।

जिसको खा कर खुश होती हर गृहिणी।।  

रसीले आम गर्मी में शांति है प्रदान करते।

जिस का लुत्फ उठाते हर घर घर के बच्चे।। कच्चे पक्के आम की गुठली, पत्तियां और फूलों से औषधियां भी है बनती।

इससे कफ अतिसार दस्त कबज आदि बीमारी भी है दूर भागती।

पोलियो के रोगी के लिए है यह रामबाण घुट्टी। जिसका सेवन करने से उसे बीमारी से मिलती है मुक्ति।।

कच्चे आम को सुखाकर अमचूर भी है बनाया जाता।

आम के रस में दूध और चीनी मिलाकर मैंगो शेक भी है बनाया जाता।।

आम में कैरोटीन है पाया जाता।

विटामिन ए की कमी को पूरा कर कमाल है दिखाता।।