गुब्बारे वाला

 नीले पीले हरे लाल  और सफेद गुब्बारे।

रंग बिरंगे  हल्के और प्यारे प्यारे।।

गुब्बारे देखकर बच्चे मुस्कुराए।

वे गुब्बारे वाले के पास खींचे चले आए।।

चुन्नू भी दौड़ा दौड़ आया।

ममी को जाकर बताया।।

चुन्नू अपनी ममी से बोला।

गुब्बारे वाला गुब्बारे है लाया।।

छोटे मोटे बडे बडे।।

नीले पीले और हरे हरे।।

 

मुझ को रुपये तुम दे दो।

इसको दिलाकर मुझे खुश तुम कर दो।।

 

चुन्नु बोला लाल गुब्बारा  ही मैं लूंगा।

गुब्बारे वाला बोला तुम जैसे साहसी बालक को मैं यही दूंगा।।

लाल रंग साहस और बलिदान को है दर्शाता।

जीवन पथ पर आगे बढ़ कर मुकाबला करना है सिखाता।।

मुन्नु बोला हरा  गुब्बारा  मुझको है भाता। गुब्बारे वाला बोला यह तो हरियाली और समृद्धि को है दर्शाता।।

टुन्नू शान्त हो कर बोला भैया मुझको भी एक गुब्बारा दे दो।

दे कर मेरा मन बहला दो।।

 

इसके साथ अपने भैया संग खेलूंगा।

इसको ऊपर तक गोल गोल घूमा दूंगा।।

गुब्बारे वाला बोला सफेद रंग सच्चाई और शांति दिखाता है।

हमें जीवन पथ पर सच्चाई के रास्ते पर चलना सिखाता है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published.