सुबह जल्दी उठा कीजिए।
उठकर मंजन करने की आदत डालिए।।
दांतो की खूबसूरती से ही झलकता है चेहरे का आकार।
यह चेहरे में चांद चार चांद लगा कर खूबसूरती को देता है निखार।।
संतुलित भोजन को अपने खाने की शोभा बनाइए।
फल सलाद और सब्जियां लेकर अपनें दांतों को मजबूत बनाइए।।
सुबह- शाम-और रात में तीन बार ब्रश करने की आदत डालिए।
अपने माता पिता और बड़ों से सही ब्रश करने की प्रक्रिया सीखिए।।
बच्चों को प्यार प्यार से ब्रश करवाएं।
खेल खेल में ब्रश करने की आदत डलवांए।।
फ़्रीज का पानी कभी मत पिया किजिए।
पानी को हमेशा गुनगुना कर के ही पिया किजिए।।
ब्रश करते समय बच्चे के साथ ही रहिए।
बच्चों के पेस्ट को चाटने पर उन्हें प्यार से फटकार कर समझाइए।।
फ्लोराइड का सेवन दातों के सेहत के लिए है हानिकारक।
सही मात्रा में इसका सेवन है लाभदायक।।
दांतो के बीच फंसे टुकड़ों को फ्लास्क से बाहर निकालिए।
दांत साफ करने वाले धागे से दांत को साफ किया कीजिए।।
दांतों की मजबूती के लिए विटामिन, मिनरल्स से भरपूर भोजन अपनाओ।
कैलशियम फास्फोरस और निश्चित मात्रा में फ्लोराइड वाली वस्तुएं ही उपयोग मे लाओ।। हर वक्त खाते रहने की आदत को त्याग डालो।
इन आदतों से बचकर दांतो की मजबूती में सुधार कर डालो।।
शुगर कुकीज स्टार्च वाले वाले पदार्थों का सेवन दांतो के लिए है घातक।
प्लाकके साथ मिलकर कैविटीज को देतें हैं दावत।। 12/12/2018.