माँ

मां का भोला भाला चेहरा याद आता है।

उनका ममता भरा स्पर्श याद आता है।
दुलार की ठंडी छांव का झोंका याद आता है।

उनकी हर बात का हर शब्द याद आता है।।

मां की छवि को भुलाया नहीं जा सकता।

उनकी यादों को कभी मिटाया नहीं जा सकता।

चाहे कितनी भी उंचाइयां छू लीं जाए।

उनकी  हर झलक को कभी मिटाया नहीं जा सकता।।

उनका गालों पर थपथपाना। प्यार से सहलाना।

अपनत्व और ममता भरा प्यार का खजाना। सब पर लुटाना ,

भुलाया नहीं जा सकता।

उनके साथ बिताया हुआ हर क्षण हर लम्हा हर वक्त याद आता है।।

मां का भोला भाला चेहरा याद आता है।

उनका सारे परिवार को एकता में पिरोना।

उनका सम्मान के साथ जीना।

भीड़ में एक अलग पहचान बनाना।

उनका हर तराना याद आता है।

उनके साथ बिताया हुआ हर क्षण हर लम्हा याद आता है।।

उनको अपने दिलों में जिंदा रख सकूं यही है तमन्ना मेरी।

उनको अपने दिलों में जिंदा रख सकूं यही है  तमन्ना मेरी।

उनकी सीख को कभी भुलाया नहीं जा सकता।।

Leave a Reply

Your email address will not be published.