खुशी से झुमें गाएं

खुशी से झुमें गाएं

आओ एक ऐसा घर बनाएं।

जहां हमेशा खुशी से झूमे गाएं।

जहां खुशियां ही खुशियां हो।

अपनों के चेहरे पर कभी ना सिसकियां हो।।

बच्चे कभी ना करें आपस में लड़ाई।

मिल बांट कर खाने की रौनक उनके चेहरों पर हमेंशा दे  दिखाई।।

घर के वातावरण में ना कड़वाहट हो।

हर एक सदस्य के चेहरे पर प्यार भरी मुस्कुराहट हो।।

परिवार  में कभी ना कलह  हो।

मीठी मीठी नोकझोंक से सुलह हो।।

घर की एकता हमेशा बनी रहे।

विश्वास की डोर हमेशा  थमी रहे।।

बच्चों में  हर रोज कुछ नया करने की  लहर हो।

एक दूसरे की उन्नति पर खुशी की सहर हो।। घर के बुजुर्गों   पर सदा विश्वास हो।

उनकी रजामंदी से ही सबका विकास हो।

बच्चों की  गलतियों को सुधारने का  सुअवसर दें।

आपसी तालमेल से सभी मसलों को सुलझा लें।।

आओ एक ऐसा घर बनाएं।

जहां हम हमेशा खुशी से झुमें गाएं।।