व्यायाम करना सीखें

सारे बच्चों मिल कर बजाओ ताली।
हमेशा तुम्हारे जीवन में आएगी खुशहाली।।

खेल खेल में व्यायाम को अपनें जीवन का हिस्सा बनाओ
अपनें शरीर को सुडौल और सुन्दर बना के दिखाओ ।
पढ़ाई में रहो सब से आगे आओ
हर काम समय पर कर के दिखाओ ।
कुद कुद कर हाथों को जोर से हिलाओ।
ऊपर, नीचे,नीचे ऊपर,दाएं बाए,
बांएं दाएं, आगे पीछे।।
कभी न देखो मुड़ के पिछे ।।

मस्ती भरे मन से मौज मनाओ ।
अपनें चेहरे पे हंसी भरा नूर लाओ।।

चश्में को जरा आंखों से हटा के,
बाजु को दाएं बाएं घुमा के,आगे पिछे घुमा के।
गोल गोल शून्य की आकृति बना के ।
हर ताल और लय के साथ ठुमका लगाओ ।
अपनें हाथों कि उंगलियों को एक साथ फंसा कर,
अभिवादन की मुद्रा बनाओ बच्चों।
उंगलियों को थोड़ा नीचे झूका के, फिर धिरे से ऊपर ला कर,
अपनें हाथ की मुठी को खुला और बन्द कर के, शक्ति के साथ दबाओ बच्चों।
इस प्रक्रिया को बार बार दोहराओ,
अपनें स्वास्थ्य में सुधार पाओ बच्चों।

एक से दस तक की गिनती एक साथ मिल कर दोहराओ।
अपनी गर्दन को गोल गोल घुमाओ।।
आंखों की पुतलियों की आकृति शुन्य की तरह बनाओ।
दस से एक तक की गिनती तक यह प्रक्रिया दोहराओ।।
दाएं बाएं,बाएं दाएं गर्दन को हिलाओ।
गर्दन के लिए भी यह शून्य बनाओ।
अपनी ठोड़ी को भी सुन्दर बनाओ।
मुंह बन्द कर के जिव्हा से शुन्य बनाओ।
अपनें गालों को थोड़ा फुलाओ बच्चों
अपनें दांतों को जीवा से सटा के,
दांतों को दाएं बाएं लाओ बच्चों।
विपरीत दिशा में भी शुन्य बना कर गोल गोल घुमाओ।

नीचे झुक कर घुटनों को थपथपाओ।
अपनें गर्दन को ऊपर लाओ बच्चों।
अपनी कोहनियों को गोल गोल घुमाओ,
जरा मुस्कूरा के,जरा ठूमका लगा के,
कमर को थोड़ा हिलाओ बच्चों।
ठूमका लगा के,जरा थोड़ा शर्मा के,
हंसी के ठहाकों में खो जाओ बच्चों।।
जोर जोर से गुनगुनाओ।
एक,दो,तीन,चार,,पांच,तो,बात आठ नौ,दस,
दस,नौ,आठ,सात‌,
छ,पांच,चार,
तीन दो,एक।।
यह प्रक्रिया बार बार दोहराएं बच्चों।
एक से दस तक और दस से एक तक यह प्रक्रिया एक साथ दोहराओ।

ताली बजा कर ,सभी बच्चों को यह व्यायाम सिखाओ।
ऊपर आसमान को देखो बच्चों।
आईस्ता आईस्ता झुक कर धरती को स्पर्श कर के,
धरती मां का आशीर्वाद पाओ बच्चों।
पैरों को जमीन से सटा के,
धरती के गोल गोल चक्कर लगा के।
मस्ती भरे मन से झूम झूम के गाओ, और व्यायाम में रम जाओ बच्चों।
कूद कूद कर जोर जोर से ठहाके लगाओ बच्चों।
अपनें साथ अपनें गुरुजनों को भी हंसाओ बच्चों।

अध्यापिका के संग खुब मौज मनाओ बच्चों।
A से z तक के सारे अलफाबैट एक साथ दोहराओ बच्चों।

Leave a Reply

Your email address will not be published.