पेड़ हमारे जीवन दाता

पेड़ हमारे जीवन दाता।

हमारा इनसे सदियों का नाता।

यह है हमारे जीवन का आधार।

इनके बिना जिंदगी है निराधार।

पेड़ है धरती की जान।

इसकी हिफाजत करना है हमारी शान।

पेड़ों को काटना है पाप।

नहीं तो जिंदगी भर भुगतना पड़ेगा श्राप।

पेड़ लगाओ पेड़ लगाओ।पेड़ लगा कर

इस पावन धरा को और भी सुंदर बनाओ। पेड़ों से ही है चारों और हरियाली।

इसके बिना नहीं है खुशहाली।

अपने जन्मदिन पर बच्चा-बच्चा एक पेड़ अवश्य लगाओ।

अपने आने वाली पीढ़ियों को भी यही बात समझाओ।

पेड़ों को काटने से बचाओ।

अगर काटना ही पड़ जाए तो उसके बदले दस-दस पेड़ लगाओ।

5 जून को पर्यावरण दिवस मनाओ।

वन महोत्सव के दिन पेड़ों का जन्मदिन भी मनाओ

उत्सव मना कर खेलो कूद  झूमों गाओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.