नई सदी का भारत

नई सदी का मानव बनेगा महान।

शान्ति दूत बन कर  सभी का करेगा कल्याण।

भ्रष्टाचार कि राजनीति करनें वालों पर  कड़ा रुख अपनाएगा।

भाई भतीजावाद, चापलूसी से मुक्ति दिलवाएगा।।

आंतकवाद फैलानें वालों को अपनें देश से बाहर करवाएगा।

कर्मयोग की राह पर चलने वाला ही मां भारती का सच्चा सपूत कहलाएगा।

अपनें प्राणों का उत्सर्जन करनें पर भी नहीं हिचकिचाएगा।।

अशिक्षा और ग़रीबी से समाज को वहीं मुक्त करवाएगा।।

वहीं सच्चे लोकतंत्र को स्थापित कर पाएगा।

जन जन को तनाव से मुक्ति दिलवा पाएगा।।

भ्रष्टाचार रुपी रावण का वध कर पाएगा।

आतंकवाद, नस्लवाद को खत्म कर पाएगा।।

देश को विश्व का ताज पहनाएगा।

अपनी पहचान स्वर्णिम अक्षरों में लिखवाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.