
हम होगें कामयाब,हम होगें कामयाब।
एक दिन ।
मन में है विश्वास पूरा है विश्वास हम होंगें कामयाब एक दिन।।
सफलता,विफलता,
जय पराजय,
शोक हर्ष, सुख दुःख,
में सदा ही मुस्कराएंगें।
कांटों की चुभन से भी न घबराएंगे।
हम होगें कामयाब,हम होगें कामयाब एक दिन।
, रुढ़िवादी विचारधारा को हटाएंगें।
संकीर्णता को जग से दूर भगाएंगें।
कामयाबी पा कर ,एक साथ, मिल कर जश्न मनाएंगे।
सिद्धान्तों को अपना कर ,हर जंग जीत जाएंगे।
जीतेंगे,जीतेंगें,जीतेगें,एक दिन ।
हो हो मन में है विश्वास पूरा है विश्वास एक दिन।
होगी मन में शांति,
नहीं होगी कुछ भी भ्रान्ति।।
हर मुश्किल बाधाओं को आसान बनाएंगे।
ले के हाथों में हाथ,मन में दृढ़ता के साथ
हर मुश्किल बाधाओं से टकराएंगे।
हंसते हंसते,खुशी से झूमते गाते,
अपनी मंजील को पा जाएंगें।
हो हो मन में है विश्वास पूरा है विश्वास एक दिन।