फलों और सब्जियों की उपयोगिता

फल खाए फल खाएं।

फल खाकर अपनी सेहत खुब बनाएं।।

फल खाकर त्वचा पर  चमक लाएं।

गलत तरीके द्वारा  शरीर की क्रियाओं में कमी पाएं।।

सुबह-सुबह नाश्ते में खाएं  फल भरपूर।

इसको खा कर हो जाएं   सेहतमन्द जरुर।।

सब्जियों का सेवन हर मौसम में करो, इसका सेवन है लाभकारी।

इससे दूर हो जाए हर बीमारी।।

बदल बदल कर अलग-अलग रंगों की सब्जियां और  फल खाएं।

फल और सब्जियों को खा कर भरपुर फायदा उठाएं।।

फल  हमारी पाचन शक्ति को  हैं बढाते।

यह हमें ऊर्जा दे कर हमारी कार्य क्षमता को हैं बढाते।।

हर रोज एक सेब जो है खाता।

वह हर बिमारी को है दूर भगाता।।

खीरा, पालक, टमाटर तरबूज अंगूर स्ट्राबेरी में पर्याप्त मात्रा में होता है पानी।

इन सभी में  कैलोरी और फाइबर से  बढ़कर  भी नहीं है कोई सानी।।

 

लाल फलोंऔर सब्जियों में लाईकोपिन सबसे महत्वपूर्ण  रंग है होता।

यह कैंसर और  हार्टअटैक से बचाकर सूजन भी है  कम करता।।

पीले रंगों की सब्जियां ऊर्जा भी हैं दिलाती।

पपीते के सेवन से रोगी को पिलिया  से मुक्ति  है आती।

कार्बोहाइड्रेटस और विटामिन के काफी मात्रा     भी हैं  ऊर्जा दिलाते।

यह वजन को कम कर  और  रक्त  के थक्के नहीं जमने देते।

पालक और पीली सब्जियों जो हैं खाते।

हृदय रोग और दिल की बीमारियों को हैं कम करते।

प्याज और लहसुन   है अवरोधक क्षमता से भरपूर।।

इसको खा कर अपनी सोजिस को करे दूर।

 

हृदयरोग खांसी और कोलेस्ट्रोल में आलू  कार्बोहाइड्रेट देकर अपना चमत्कारी परिवर्तन है दिखाता।

नए शैल बनाने में है अपना रंग खूब जमाता।।

केले के छिलके मे सेरोटीन  हार्मोन है होता।

यह अवसाद को है दूर करता।।

साबुत अनाज और भूने चनों में प्रोटीन हैं होते।

स्वास्थ्य मांसपेशियों के साथ शरीर की  सभी पोषणसंबन्धी आवश्यकताओं की पूर्ति हैं करते।।

खट्टी चीजों में हमें विटामिन सी है मिलता। आंवला नीबू संतरे को खाकर व्यक्ति का चेहरा निखरा रहता।।

_____________________________

  1. इस कविता के माध्यम से बच्चों को विटामिन की जानकारी भी दी जाती सकती है। दालों के सेवन से प्रोटीन मिलते हैं। इन सभी का उपयोग करना चाहिए। फलों और सब्जियों को धो कर ही उपयोग में लाना चाहिए। इसमें हानिकारक कीटाणु होतें हैं। हम अपनें खेतों में  तरह तरह की जहरीले खाद डालतें हैं। अच्छी तरह से धो कर ही उपयोग में लाएं। विटामिन ए की कमी से अंधराता। बी की कमी से बेरी बेरी   ब्लड सर्कुलेशन और हृदय रोग। विटामिन सी से स्कर्वी रोग, यानि चमड़ी के रोग। विटामिन डी हमें धूप में उपयोगी है।खून के थक्के जानें में मदद करता है। थायरोक्सीन की कमी से गिल्लड नहीं होता। लोहे की कढाई में बनी सब्जिया फायदेमन्द होती हैं।  सभी पाठकों को  मेरा तहे दिल से अभिवादन। और बच्चों को ढेर सारा प्यार। मेरी रचनाओं को सराहनें के लिए आप सभी का शुक्रियादा धन्यवाद।