नव वर्ष की नई चेतना

नए वर्ष की नई चेतना यह संदेशा लाई है।

नए सपनों को नई सोच को उजागर करने का न्योता लेकर आई है।।

नई वर्ष की नई उमंगे नई खुशियां लेकर आई है।

अपने वतन की खातिर अपना कर्तव्य निभाने को उजागर हो आई है।।

नई भोर की नई बेला हमें यह सिखाने आई है।

छोड़ो आलस निद्रा को चुस्ती फुर्ती से काम करने का स्वप्न दिखाने आई है।।

नए साल में नए प्रण नई सोच की बुलंदियों का संकल्प नई चुनौतियों का सामना करने की चाहत मन में  चाहत जगाने आई है।

नए वर्ष की नई चेतना नई उमंग  लाई हैं।

कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हौसलों को बुलंद करने का साहस लाई हैं।।

नए वर्ष की नई उमंगे अपना संदेशा लाई हैं। जीवन में नए तौर तरीके सिखाने आई हैं।।

भूले हुए को रास्ता दिखाने आई हैं।।

नए वर्ष की नई चेतना नई उमंगे जगाने आई हैं।।

मिलजुल कर काम करने का जज्बा  लेकर आई है ।