मां

मां का भोला भाला  चेहरा याद आता है।

उनका ममता भरा स्पर्श याद आता है।।

दुलार की ठंडी छांव का झोंका याद आता है। उनकी हर बात का हर शब्द याद आता है।।

मां की छवि को भुलाया नहीं जा सकता उनकी याद को कभी मिटाया नहीं जा सकता।। चाहे कितनी भी  ऊंचाईया  छू ली जाए।

उनकी इक झलक को कभी मिटाया नहीं जा सकता।।

उनका गालों पर थपथपाना प्यार व ममता भरा प्यार का स्पर्श।

प्यार का खजाना मिटाया नहीं जा सकता।। उनके साथ बीता हुआ हर क्षण हर याद, हर लम्हा हर वक्त याद आता है।

उनका सम्मान के साथ जीना भीड़ में एक अलग पहचान बनाना याद आता है।।

उनके साथ बिताया हुआ हर क्षण हर लम्हा याद आता है।

उनको अपने दिलों में जिंदा रख सकूं यही है मेरी तमन्ना।

उनकी सीख को कभी भुलाया नहीं जा सकता

Leave a Reply

Your email address will not be published.