(आज का काम कल पर मत छोड़ो)

आज का काम कल पर मत छोड़ो।

अपनी इस आदत को जल्दी बदल डालो।।

कल कल करते करते आज कभी नहीं आएगा। अरे! मानव इस भाग दौड़ में तू हमेशा पीछे छूट जाएगा।।

जिंदगी में कुछ करना चाहते हो तो हवाई किले बनाना बंद करो।

कुछ नया करके उत्साह के साथ आगे बढ़ो।। दृढ निष्ठा और बुलंद हौसले से आलस पन पर विजय पाओ।

पहले हर जरूरी काम करने की आदत बना डालो।।

सोच समझकर सही दिशा में आगे बढ़ो।

आगे बढ़कर अपनी परेशानियों को कम करो।। छोटी-छोटी खुशियों को नजर अंदाज मत करो।

खुशियां और गम दोनों को गले लगाकर अपनी किस्मत बदल डालो।।

चुनौतियों को स्वीकार कर गले लगाओ।

रूढ़ीवादी  परम्पराओं को बदल  कर दिखाओ।।

कड़ी मेहनत और सही दिशा में कार्य करना सीखो।

आत्मविश्वास और लग्न के साथ काम कर बेहतर जीवन शैली को अपना डालो,

साहस के बल पर अपने जीवन के उद्देश्य को सफल कर डालो।।

आलोचनाओं को सहकर भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर दिखाओ।।

आलोचना करने वालों के साथ भी दोस्ती का कदम बढ़ाओ।।

गया वक्त लौट कर कभी नहीं आएगा।

जो कुछ  बिगड़ चुका है वह संवर जाएगा।।

किस्मत की रेखाओं को खुद बदल डालो। भाग्य के भरोसे बैठे मत रह जाओ।।

,

Leave a Reply

Your email address will not be published.