(होली का त्योहार)

होली त्योहार है उल्लास के रंगों में  सराबोर  होने का।

खुशियों और उमंगो का।

होली त्यौहार है रागदैष को भुलाकर एक दूसरे के गले मिलने का।

यह त्योहार है एकता और भाईचारे का।

बुराई अंह कार और नकारात्मक रूपी राक्षस को जलाने का।

निरसता को दूर करने का।

एक दूसरे के रीति-रिवाज को अपनाने का।

यह त्यौहार है धान या फसल को तैयार कर इस अन्न को खाने का।

राग और रंगों का  यह त्योहार है बंसत के आगमन का।

फूलों की आकर्षक छटा का।

होलिका दहन की पवित्र अग्नि  का।

रंग अबीर और गुलाल फैंकनें का।

प्रेरणा और समरसता का।

रूढ़ीवादी मान्यताओं को त्यागने का।।

राधा कृष्ण की होली के जरिए साकार परमात्मा के प्रेम को महसूस करनें का।

प्रकृति की सुन्दरता में चार चांद लगाने का।।

होली की ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ

                                 मीना शर्मा