जग में ऊंचा नाम करो

काम ऐसे करो कि जग में ऊंचा नाम हो।
हर एक शख्स के लव पर एक तुम्हारा ही नाम हो।।
मायूसियों में भी आशा कि किरणों का दामन थाम लो।
खुशी से गले लगा कर उसका माथा चूम लो।। आत्मविश्वास और उत्साह जगाकर नेक काम करनें का संकल्प ठान लो।
देश के काम आ सको ऐसा मन मे जान लो।। अपने परिवार के प्रति अपना फर्ज निभा सको। उनकी आंखों में खुशी की झलक ला सको।।
मां बाप के सपनों को पुरा करने की कोशिश में लगे रहो।
उनकी हर एक इच्छा पूरी करनें का संकल्प मन में ठान लो।।
आत्मविश्वास और उत्साह मन में जगा कर नेक काम करने का इरादा ठान लो।
देश के काम आ सको ऐसा मन में जान लो।। अपनें प्राणों की आहुति दे कर भी उफ तक न करो।
मरते मरते भी इस धरती मां वसुंधरा का दामन थाम लो।।
काम ऐसे करो कि जग में ऊंचा नाम हो।
बच्चे बच्चे में देश के प्रति कर्त्तव्य निभानें का जज्बा जगा कर ही दम लो।।
झूठ और फरेबी के दलदल से सदा उन को बचा सको।।
काम ऎसे करो कि जग में ऊंचा नाम हो।
हर एक शख्स के चेहरे पर बस एक तुम्हारा ही नाम हो।।
युद्ध मे भी डटे रहे कर अपने प्राणों को न्योछावर कर सको।
दुश्मनों के दांत खट्टे कर उनको रण से भगा सको।।
किसी मां बेटी और बहन के अधूरे सपनों को पूरा कर सको।
उनको खुशी दिला कर नाम जग में कर सको। दुनिया से जाते जाते भी दुनिया में तुम्हारा नाम हो।
हर एक शख्स के लव पे केवल तुम्हारा ही नाम हो।।
हर एक बूढी लाचार मां की आंखों में छिपी सिसकियों की किमत अदा कर सको।
उनके जवान बेटों के खोनें का गम भूला सको।।
शत्रुओं को छटी का दूध याद दिला सको। उनकी लाश पर रोते बिलखते चेहरों से अंधियारी काली परत को हटा सको।।
उन्हे सच्चाई की उम्मीद दिखा कर उनके सपनों को हकीकत में बदल सको।
अपने लहू का कतरा कतरा दे कर जग मे अपना नाम कर सको।।

Leave a Reply

Your email address will not be published.