जीवन का सच्चा ध्येय

जीवन का सच्चा ध्येय यही
सोच विचार कर काम करें सभी।।
थमना नहीं,रुकना नहीं,
जीवन में तुम कभी थकना नहीं।।
“आराम हराम है,
काम ही महान है।
काम ही महान है”।।

जीवन में समय और अनुशासन पालन कर,
जीवनका हर क्षण आनन्द ऊठाना।
धैर्य,साहस और हिम्मत जुटा ,आगे ही आगे बढ़ते जाना।
समस्या, चुनौतियों,और बुरा समय आनें पर भी कभी न तुम डगमगाना।।
निराशा छोड़ आशा का दीपक लिए , आगे बढ़ते जाना।
आगे बढ़ते जाना।।

जीवन का सच्चा ध्येय यही।
सोच-विचार कर काम करें सभी।।
“मजबूत इरादा, दृढ़ संकल्प,नेकविचार
,इस को ग्रहण कर तुम करो स्वीकार”।।

सतत प्रयास, बुद्धि से हिम्मत जुटाना,
क्षमता और योग्यता के बल पर आगे बढ़ते जाना।।
आगे बढ़ते जाना।।
श्रम से ही सब कुछ अपनाना।
श्रम से कभी जी मत चुराना।।
श्रम को ही अपने जीवन का ध्येय बनाना।।
इस संकल्प को मन में ग्रहण कर,
आगे बढ़ते आगे बढ़ते जाना।
थमना नहीं रूकना नहीं
पुनः प्रयास कर आगे बढ़ते रहना।
मन और मुख एक कर,
काम करते चलना।
काम करते चलना।।

निर्भय हो कर, संसार के रण क्षेत्र में विचरना।।
सकारात्मक सोच को अपना कर,अपनी मंजिल पाना।।
आगे बढ़ते जाना, आगे बढ़ते जाना।
जीवन का सच्चा ध्येय यही।
सोच समझ कर काम करें सभी।।
यही तो है जीवन का सुखद परिणाम।
इससे भविष्य बनेगा महान।।

Leave a Reply

Your email address will not be published.