खेलखिलाड़ी खेल

खेल खिलाड़ी , खेलखिलाड़ी  खेल खिलाड़ी खेल।

मुस्कुराहट के भाव लाकर ,

बिना संकोच, सहयोग और तालमेल से ,

मित्रताऔर भाईचारे का समावेश बना, 

बिना हिचकिचाहट,बिना घबराहट के

सावधानी और धैर्यपूर्वक खेलों में डट  कर 

खेलो खेल।।

एक दूसरे का हाथ थाम कर , 

मन में नमी उमंग जगा कर

सभी को साथ ले कर खेलो खेल।।

खेल खिलाड़ी, खेल खिलाड़ी, खेल खिलाड़ी,

शतरंज, कैरम,वॉलीबॉल,

रग्बी, बैडमिंटन, खो-खो

तैराकी, क्रिकेट, फुटबाल 

हर क्षेत्र में अपनी धाक जमा कर खेलो खेल।।

प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में  

सबसे आगे बढ़  कर मुस्कुराहट से खेलो खेल।

विजय श्री को गले लगा कर खुशी से  आगे बढ़ कर खेलों खेल।

विजय पराजय  का हाथ थाम कर ,हृदय को मजबूत बना,

लज्जा भय और ग्लानि को त्याग कर,सावधानी से खेल- खेल कर जोश जगा कर खेलो खेल।

एकाग्रता और आश्रत्मविश्वास का जज्बा चेहरे पर झलका 

हिम्मत जुटा कर खेलो खेल।

पराजय को भी स्वीकार कर,हंसी का समावेश बना कर खेलों खेल।

निर्णय लेनें कि क्षमता का एहसास  खुद में जगा कर खेलो खेल।

खेल खिलाड़ी ,खेल खिलाड़ी,खेल खिलाड़ी खेलो खेल। 

खिलाड़ियों के प्रशंसक बन कर उनका मनोबल बढ़ा खेलो खेल।

हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा दिखानें का अवसर पा कर खेलो खेल।

राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  अपनें देश का गौरव बढ़ा कर खेलो खेल।

सुमन रावत पीटी ऊषा, सचिन तेंदुलकर , 

विश्वनाथन आंनद जैसा  खिलाड़ी बन कर

लग्न,दृढ़संकल्प,और प्रेरणा शक्ति का हौंसला सभी में जगा खेलो खेल।

खिलाड़ियों की श्रेणी में सब से आगे आनें का साहस जुटा कर खेलो खेल।

आपसी में ममता और अपनत्व से,एक दुसरे को गले लगा कर खेलों खेल।

एक दूसरे के रितीरिवाजों को अपनानें का तौर तरीका सीख  खेलों खेल।

शरीर को स्वस्थ,चुस्त और बलशाली बना कर अच्छे खिलाड़ी बन कर अपनें देश का सम्मान बढ़ा कर खेलों खेल।।

काकचेष्टा वकोध्यानं का यन्त्र अपना कर खेलो खेल।

निरन्तर प्रयास और अभ्यास के द्वारा   खेलो खेल।

खेल खिलाड़ी,खेल खिलाड़ी,खेल खिलाड़ी खेलो खेल।।

Leave a Reply

Your email address will not be published.