संघर्ष करना है जरुरी

एक पेड़ पर कौवा, और एक कौवी का जोड़ा था रहता।

एक डाल से दूसरे डाल तक दाना चुनता रहता।।

कौवा था बहुत अभिमानी।

काम करते वक्त उसे याद आ जाती थी नानी।।

एक डाल से दूसरे डाल तक ही दाना लाने जाता।

थोड़ा सा दाना लाकर मस्त होकर सो जाता।।

कौवा हमेशा अपनें दोस्तों संग ही मस्ती करता रहता।

कोई कामधाम न कर अपनी मनमानी करता रहता।।

 

कौवी सारा दिन भोजन की तलाश में दूर तक उड़ जाती।

शाम होने तक अपने घोंसले में वापस आ जाती।।

कौवी  रहती थी हमेशा बीमार।

लेकिन कौवे से कभी ना करती थी तकरार।। वह समय पर हर रोज कौवे को खाना खिलाती।

हर रोज दाना चुगने  अकेली निकल जाती।।

एक दिन कौवी बीमार पड़ गई।

कौवे की परेशानी और भी बढ़ गई।।

कौवी ने कौवे को कहा कि जल्दी दाने का इंतजाम करवाओ।

कौवा बोला जो थोड़ा बहुत है उसी से काम चलाओ।।

कौवा अगर मगर  करने लगा।

कौवी की तरफ देख मुस्कुराने लगा।।

कौवी की आंखों से आंसू छलकनें लगे। आसपास घोंसले के पक्षी भी उसका मजाक उड़ाने लगे।।

कौवी आग बबूला होकर कौवे से बोली। तुम्हारी  तीन-पांच अब नहीं चलेगी।।

कौवा बोला तुम ही घर चलाओ ना।

मुझसे काम करवा कर अपना अपमान करवाओ न।।

कौवी बोली मिल जुल कर रहना है फर्ज हमारा।

संघर्ष करना ही है कर्तव्य हमारा।।

कौवा अपने साथियों के पास मदद मांगने चला गया।

अपना सा मुंह लेकर वापस आ गया।।

कौवी बोली तुम्हारे साथियों ने भी तुम्हें अंगूठा दिखा दिया

असफलता से सीख लेना तुम्हें सिखला दिया।। कौवा बोला आज मैं दाना चुगने जाता हूं।

जो कुछ मिलेगा वह घर मे ले कर लाता हूं।। कौवा उड़ता उड़ता दूर गगन में चला गया। लाचार होकर वह घर वापस आ गया।।

कौवी बोली संघर्ष करना है जरूरी।

विफलता से हारना नहीं है मजबूरी।।

अपने कर्तव्य से पीछे मत हटो।

अपना कर्म कर हमेशा आगे बढ़ते रहो।

कौवी की बात सुनकर कौवा फिर से दाना चुगने चला गया।

देर बाद भटकने के उसे थोड़ा सा दाना मिल गया।।

कौवा दाना प्राप्त कर खुशी से फूला न समाया आज उसे संघर्ष का मतलब समझ में आया।। 7/12/2018.

शिक्षा के साथ साथ खेलों का महत्व

एक स्वस्थ दिमाग में स्वस्थ शरीर है रहता।
यह हमारे मस्तिष्क को सेहतमंद है करता।।
मनुष्य को जो पाठ शिक्षा नहीं दे पाती।
वह शिक्षा बच्चों को खेल का मैदान है सिखलाती।।
खेल शारीरिक विकास की है धुरी।।
शिक्षा चिंतन मनन से है होती पूरी।।
पढ़ने के साथ जो छात्र खेलों में हैं भाग लेते।
वह चुस्त और आलस्य रहित होकर खुशियां है पाते।।
व्यक्ति के सम्पूर्ण विकास के लिए तन और मन रथ शरीर रुपी ये हैं दो धूरे।
इन दोनों को सार्थक किए बिना ये हैं अधूरे।।
जो बच्चे शारीरिक गतिविधियों से हैं कतराते। वे कभी भी जीवन में उन्नति नहीं कर पाते।।

खेल खेलने से दोस्ती, दूसरे देशों के रीति-रिवाजों का भी पता है चलता।
पढ़ाई के साथ साथ बच्चे का सर्वांगीण विकास भी है करता।।
खेलने से बच्चों की शारीरिक क्रियाओं में वृद्धि है होती।
बच्चों के हौसले को बढ़ाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी है झलकाती।।
हार को मुस्कुरा कर खेलना है सिखाती।
जीत के बाद भी अंतर का पता चलने पर पुनः प्रयास करना है सिखाती।।
खेलने के समय में खेलना और पढ़ाई करना यह दोनों है जरूरी।
इस पर अमल करके बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है जरूरी।।
बच्चों के पाठ्यक्रम में शिक्षा के साथ साथ खेलों को भी शामिल करना है जरुरी।
खेलें व्यक्ति के चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण करना है सिखाती।
ये अनुशासन और जीतने की ललक भी है दिखलाती।।